छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने किया बोर्ड कक्षाओं की पूरक परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 28 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

Ads

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने किया बोर्ड कक्षाओं की पूरक परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 28 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

  •  
  • Publish Date - October 22, 2020 / 04:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

रायपुर: छत्त्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यवसायिक पूरक परीक्षा 28 नवम्बर से प्रारंभ होंगी। डीएलएड मुख्य परीक्षा प्रथम वर्ष 2020 भी पूरक परीक्षा के साथ आयोजित की जाएंगी।

Read More: मध्यप्रदेश की गरीब जनता को फ्री में मिलेगा कोरोना वैक्सीन, सीएम शिवराज सिंह ने किया ऐलान

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यवसायिक पूरक परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हाई स्कूल पूरक, अवसर परीक्षा में एक लाख 8 हजार 632 विद्यार्थी और बारहवीं की पूरक, अवसर परीक्षा में 60 हजार 731 विद्यार्थी शामिल होंगे। नियमित विद्यार्थी जिन संस्था में नियमित अध्ययनरत थे उसी संस्था को परीक्षा केन्द्र बनाया जाएगा। स्वाध्यायी छात्रों के लिए जिस संस्था से उन्होंने आवेदन पत्र जमा किया था उसी संस्था को परीक्षा केन्द्र बनाया जाएगा।

Read More: युवती से गैंगरेप, 20 दिनों तक पीड़िता को रखा बंधक बनाकर, दिल्ली फरार होने के फिराक में था मुख्य आरोपी, पुलिस ने तीन को दबोचा

आवेदन फार्म भरने के संबंध में विस्तृत निर्देश एवं विस्तृत समय-सारिणी 23 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे के बाद मंडल की वेबसाईट www.cgbse.nic.in पर प्रदर्शित कर दिए जाएंगे।

Read More: JCCJ को एक और बड़ा झटका, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष पवन सुल्तानिया ने थामा कांग्रेस का ​हाथ