छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम जारी, 12वीं में 70.59 प्रतिशत छात्र हुए पास, मुंगेली के टिकेश बने टॉपर

Ads

छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम जारी, 12वीं में 70.59 प्रतिशत छात्र हुए पास, मुंगेली के टिकेश बने टॉपर

  •  
  • Publish Date - June 23, 2020 / 06:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं के परिणाम आज सुबह 11:00 बजे जारी हो गया। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सिविल लाइन स्थित चिप्स कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा के परिणाम जारी किए। दसवीं में 73.62 छात्र पास हुए हैं तो वहीं 12वीं में 70.59 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। दसवीं में 73.28 प्रतिशत लड़कियों ने पास की।

Read More News: LIVE: छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम जारी, स्टूडेंट्स सबसे पहले IBC24.IN पर देखें रिजल्ट

ऐसे देख सकेंगे Result
10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट IBC24 न्यूज चैनल और वेबसाइट IBC24.IN पर भी देख सकते हैं।

मुंगेली के टिकेश वैष्णव ने किया टॉप
12वीं बोर्ड के रिजल्ट में मुंगेली जिले के टिकेश वैष्णव ने टॉप किया है तो वहीं दूसरे स्थान पर रायपुर की श्रेया अग्रवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त​ किया है।

Read More News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किए दसवी- बारहवीं की परीक्षा के नतीजे, 10 वीं में प्रज्ञा कश्यप तो 12 वीं में टिकेश वैष्णव ने मारी बाजी, देखें टॉपर लिस्ट
बता दें छत्तीसगढ़ में 2 मार्च से 12वीं और 3 मार्च 10वीं की परीक्षा शुरू हुई थी। 10वीं के 3 लाख 92 हजार परीक्षार्थी और 12वीं के 2 लाख 77 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। बोर्ड परीक्षा के दौरान एक हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा बीच में ही छोड़ दी है।

Read More News: बीते 24 घंटे में 14,933 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 312 की थमीं सांसें, संक्रमितों की संख्या 4 लाख 40 हजार