विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 50 फीसदी पदों पर होगी सीधी भर्ती: मंत्री टीएस सिंहदेव

विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 50 फीसदी पदों पर होगी सीधी भर्ती: मंत्री टीएस सिंहदेव

विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 50 फीसदी पदों पर होगी सीधी भर्ती: मंत्री टीएस सिंहदेव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 3, 2021 1:19 pm IST

रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कई अहम जानकारी दी है। मंत्री सिंहदेव ने बताया कि DKS में पूर्व में हुई अनियमितता की जांच में तेजी आएगी। इस संबंध में सीएम भूपेश बघेल ने पहले ही निर्देश दे दिया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ FIR किया जाएगा। बता दें कि DKS पर 111.74 करोड़ रुपए की देनदारी है।

Read More: खेतों के ढलान वाले हिस्से में बनाए कुआं और तालाब, समीक्षा बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने दिए निर्देश

वहीं, मंत्री सिंहदेव ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब 50 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरा जाएगा और 50 फीसदी पदों को प्रमोशन से भरा जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने नए सेटअप को मंजूरी दे दी है।

Read More: शादियों के लिए आज अंतिम मुहूर्त ! मांगलिक कार्यो के लिए अब चार महीने करना होगा इंतजार

उन्होंने आगे बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने हमारी तैयारी चल रही है। प्रदेश में 100 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। 49 केंद्र और 49 राज्य के खर्च में प्लांट लगेगा। साथ ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 5 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर रहेगा और जिला अस्पतालों में 30 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था होगी। मेडिकल कॉलेजों में ICU के 100 बिस्तर होगा और सभी मेडिकल कॉलेज में 20 शिशु ICU मौजूद रहेगा।

Read More: वकीलों को ट्रेन यात्रा की अनुमति नहीं ! हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत, 3 अगस्त तक करना होगा इंतजार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"