कोरोना मरीजों की मौत का ऑडिट कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार, राज्य स्तरीय 4 सदस्यीय टीम का गठन

कोरोना मरीजों की मौत का ऑडिट कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार, राज्य स्तरीय 4 सदस्यीय टीम का गठन

कोरोना मरीजों की मौत का ऑडिट कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार, राज्य स्तरीय 4 सदस्यीय टीम का गठन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: August 6, 2020 12:36 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों के साथ ही अब संक्रमितों के मौत के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां रोजाना संक्रमित मरीजों की मौत हो की खबरें सामने आ रही है। पिछले दो दिनों के भीतर प्रदेश में 10 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसी बीच प्रदेश की भूपेश सरकार ने कोरोना संक्रमितों की मौत का ऑडिट कराने का फैसला लिया है। इसके लिए सरकार ने राज्य स्तरीय कोर कमेटी का गठन किया है।

Read More: असदुद्दीन ओवैसी को मुस्लिम शख्स की नसीहत, कहा- राम मंदिर पर साध लो चुप्पी, या फिर पाकिस्तान चले जाओ

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना संक्रमण से मृत्यु की ऑडिट करवाने का फैसला लिया है। इसके लिए सरकार ने 4 सदस्यीय राज्य स्तरीय कोरा कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में संयुक्त संचालक डॉ सुभाष पांडेय को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, 4 सदस्यीय टीम में यूनिसेफ के भी हेल्थ स्पेशियलिस्ट शामिल हैं।

Read More: वुहान में ठीक हुए कोरोना मरीजों में 90 फीसदी के फेफड़े खराब, ऑक्सीजन सिलेंडर पर निर्भर रहना पड़ रहा- रिपोर्ट

बता दें कि छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 8 और बुधवार को दो मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौत की संख्या 71 हो गई है। अगर मेडिकल बुलेटिन के आंकड़ों पर गौर करें तो ये देखने को मिलता है कि पिछले कुछ दिनों से रोजाना कोरोना मरीजों की मौ हो रही है।

Read More: भारत-चीन के बीच जारी तनाव के चलते चीनी मोबाइल कंपनी को लगा झटका, BCCI ने खत्म किया VIVO से करार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"