छत्तीसगढ़: 10 से ज्यादा दुकानों में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ खाक

छत्तीसगढ़: 10 से ज्यादा दुकानों में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ खाक

छत्तीसगढ़: 10 से ज्यादा दुकानों में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ खाक
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: January 4, 2021 3:44 am IST

अंबिकापुर। जिले के मैनपाट से आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां कमलेश्वरपुर थाना अंतर्गत 10 से ज्यादा दुकानों में भीषण आग लग गई। कुछ ही घंटों में दुकान के साथ-साथ कीमती सामान जलकर खाक हो गया।

Read More News: केंद्र सरकार ने FCI को दी छत्तीसगढ़ का 24 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदने की अनुमति, सीएम भूपेश बघेल ट्वीट कर दी 

सूचना के बाद पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया है। जानकारी के अनुसार मैनपाट के पर्यटन स्थल पर यह आगजनी की घटना हुई है। एक दुकान में आग लगते ही बारी-बारी से उससे लगे 10 से ज्यादा दुकानों में आग फैल गई।

Read More News: किसान आंदोलन का हिस्सा बनेंगे छत्तीसगढ़ के अन्नदाता, 7 जनवरी को दिल्ली रवाना होगा 1 हजार किसानों का जत्था

भीषण आग की लपटों को लोगों को बुझाने की कोशिश की। बता दें कि जिन दुकानों में आग लगी वो सभी दुकानें बांस बल्ली से बने हुए थे। जिसकी वजह से आग तेजी से फैली। आग से दुकानें सहित सामान पूरी तरह से जलकर खाक गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं आग से भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Read More News: PHQ में पदस्थ DSP सुनील शर्मा की कोरोना से मौत, AIIMS रायपुर में चल रहा था ईलाज


लेखक के बारे में