छत्तीसगढ़ में मोबाइल ऐप के जरिए होगा 16वीं जनगणना का कार्य

छत्तीसगढ़ में मोबाइल ऐप के जरिए होगा 16वीं जनगणना का कार्य

छत्तीसगढ़ में मोबाइल ऐप के जरिए होगा 16वीं जनगणना का कार्य
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: December 17, 2019 9:47 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। भारत के जनसंख्या की 16वीं जनगणना का कार्य वर्ष 2021 में किया जाना है। इसकी प्रारंभिक तैयारियां छत्तीसगढ़ में शुरू कर दी गई है। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने जनगणना वर्ष 2021 के प्रभावी क्रियान्वयन और डाटा संकलन के लिए गठित अंतर्विभागीय समिति की बैठक ली। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने कहा है कि जनगणना के कार्य में पारदर्शिता और सही तरीके से जानकारी के संकलन के लिए राज्य में जनगणना 2021 का संपूर्ण कार्य मोबाईल ऐप के माध्यम से संपादित कराया जाएगा।

पढ़ें- बच्चों को पढ़ाना छोड़कर धान खरीदी केंद्र में किसानों को उकसाने में …

जानकारियों का संकलन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकेगा। जनगणना की तैयारियों के संबंध में जनवरी माह में संभाग आयुक्तों एवं कलेक्टरों को वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। जनवरी माह में ही कलेक्टरों को जनगणना कार्य हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। मण्डल ने भारत सरकार के रजिस्ट्रार जनरल को विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र का दौरा करने और वहां के जरूरत के हिसाब से जनगणना कार्य के लिए कार्ययोजना बनाने आमंत्रित किया है।

पढ़ें- सीएम बघेल ने गुरू घासीदास जयंती की दी बधाई, उनके उपदेश को बताया मानव जाति के लिए अनुकरणीय

बैठक में निदेशक जनगणना रजत कुमार ने जानकारी दी कि प्रगणक द्वारा स्वयं के मोबाईल का उपयोग करके मोबाईल ऐप के माध्यम से जनगणना का कार्य किया जाएगा। मोबाईल के माध्यम से जनगणना के कार्य करने वाले प्रगणकों को 25 हजार और पेपर पर कार्य करने वाले प्रगणकों को 17 हजार रूपए मानदेय के रूप में दिया जाएगा। मोबाईल ऐप से जनगणना का कार्य संपादित होने से जनगणना संबंधी आंकड़े शीघ्रता से जारी किए जा सकेंगे। राज्य के अंदरूनी एवं कमजोर नेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में ऑफलाईन जानकारी का संकलन किया जाएगा।

पढ़ें- कांग्रेस का ‘शहरी जन घोषणा पत्र 2019’ जारी, मंत्री शिव डहरिया ने दी…

रजत कुमार ने बताया कि राज्य में जनगणना 2021 के प्रथम चरण में 25 अप्रैल से 10 जून 2020 तक मकानों की गणना की जाएगी और उन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा। जनगणना के संपूर्ण कार्य का पर्यवेक्षण वेब पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। राजस्व विभाग और पंचायत विभाग के अधिकारियों को नोडल के रूप में नियुक्त किया जाएगा। नोडल अधिकारी तहसील और गांव के मानचित्र का निर्धारण करेंगे और गांवों की मास्टर डायरेक्टरी के रूप में जानकारियों का संकलन करेंगे।

पढ़ें- सीएम बघेल की तर्ज पर चारों विधानसभा में ताकत झोकेंगे रमन, बीजेपी प्…

बैठक में भारत सरकार के रजिस्ट्रार जनरल विवेक जोशी ने वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए जनगणना कार्य के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक जानकारी एवं दिशा निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक छत्तीसगढ़ प्रशासन आकादमी मती रेणु पिल्ले, सचिव राजस्व सुबोध सिंह, सचिव वित्त सु शहला निगार, सचिव नगरीय प्रशासन सु अलरमेल मंगई डी., सचिव आर्थिक एवं सांख्यिकी आर.प्रसन्ना उपस्थित थे।

पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल ने सरकार के एक साल के कामकाज को बताया ‘सेवा जतन के .

घने कोहरे के चलते बस और ऑटो में भिड़ंत


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.