मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेटियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेटियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह दिन हमें नारी शक्ति की याद दिलाता है।
ये भी पढ़ें- पत्थलगढ़ी का विरोध करने पर 7 लोगों की हत्या, जानिए क्या है ये और कै…
सीएम ने कहा कि इसी दिन हमें इंदिरा गांधी के रूप में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री मिली थी। आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन आज भी लैंगिक भेदभाव और महिलाओं के प्रति अत्याचार की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
ये भी पढ़ें- टूट गए युवक-युवती के शादी के अरमान, दूल्हन की मां और दूल्हे का पिता…
सीएम बघेल ने कहा कि आज समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। बेटियों के सशक्तिकरण के साथ हमें आज उन्हें सुरक्षित और सहज माहौल देने की भी जरूरत है। जिससे वह घर-परिवार के साथ देश-प्रदेश की उन्नति में भी सहभागी बन सकें। बेटियों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, और सुरक्षित माहौल देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Facebook


