आशाराम डहरिया के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश

Ads

आशाराम डहरिया के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश

  •  
  • Publish Date - June 22, 2019 / 11:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के छछानपैरी गांव में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के पिता स्वर्गीय आशाराम डहरिया के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय आशाराम डहरिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने डॉ. शिवकुमार डहरिया के साथ-साथ उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर, आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, विधायक अरूण वोरा, विनोद चन्द्राकर, मोहन मरकाम, कुंवर सिंह निषाद, चन्द्रदेव राय, प्रकाश शक्राजीत नायक, ममता चन्द्राकर, इन्दु बंजारे, छन्नी साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : फर्जी आधार और पेन कार्ड बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुकान पर पुलिस ने मारा था छापा 

इसके अलावा नगर निगम महापौर प्रमोद दुबे, पार्षदगण और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्ध नागरिक, समाज के सदस्यगण और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल थे।

यह भी पढ़ें : राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों के तबादले 

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/PCW_AwnXkRo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>