मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘क्रिसमस‘ की बधाई, सुख समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना

Ads

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘क्रिसमस‘ की बधाई, सुख समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना

  •  
  • Publish Date - December 25, 2019 / 04:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

 

पढ़ें- कांग्रेस पर जनता का भरोसा, भाजपा को झटका.. नतीजों के फाइनल आंकड़ें.. देखिए

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में बघेल ने कहा कि प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए सत्य, प्रेम, करूणा और क्षमा का मार्ग दिखाया।

पढ़ें- नगरीय निकाय चुनाव : रायपुर नगर निगम के परिणाम घोषित, 34 पर कांग्रेस…

प्रभु यीशु ने सामाजिक समानता पर बल देते हुए कहा कि सभी मनुष्य परमपिता परमेश्वर की संतान हैं। सभी बराबर हैं, न कोई ऊंचा है न नीचा है। बघेल ने क्रिसमस पर्व के अवसर पर सबके जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षा हमें सदैव उच्च जीवन मूल्यों के साथ चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी।   

पढ़ें- बालोद में कांग्रेस तो दल्लीराजहरा में बीजेपी ने मारी बाजी, नगर पंचा…

  जनादेश