मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लगवाएंगे कोरोना का टीका, कहा- अब हमारा नम्बर आ गया है…

Ads

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लगवाएंगे कोरोना का टीका, कहा- अब हमारा नम्बर आ गया है...

  •  
  • Publish Date - March 2, 2021 / 01:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

भोपाल। वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के अभियान के तहत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज वैक्सीन लगवाएंगे। सीएम शिवराज ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अब हमारा नम्बर आ गया है, इसलिए हम भी वैक्सीन लगवाएंगे। कल मैं वैक्सीन लगवाऊंगा।

Read More News: बजट ब्रह्मास्त्र! राज्य की तरक्की के लिए भूपेश सरकार के बजट की क्या अहमियत है?

सीएम शिवराज ने वैक्सीन पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि ये घटिया राजनीति है। PM मोदी ने एक सकारात्मक संदेश दिया, अगर चाहते तो पहले भी वैक्सीन लगवा लेते। कई राष्ट्राध्यक्ष ने ऐसा किया है, लेकिन उन्होंने श्रेणी तय की है। और जब नम्बर आया तब वैक्सीन लगवाई, विपक्ष इस पर सवाल उठाकर घटिया राजनीति कर रहे हैं।

Read More News:  विधायक दल की बैठक में भाजपा ने बनाई बजट पर चर्चा के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति, नेता

सीएम शिवराज ने आगामी दिनों में आने वाले मध्यप्रदेश के बजट को लेकर कहा कि बहुत अच्छा बजट आ रहा है, आत्मनिर्भर MP का बजट आ रहा है।

Read More News: बदला जाएगा प्री बोर्ड का टाइम टेबल, एकलव्य कन्या आवासीय छात्रावास अधीक्षिका और 5 छात्राएं मिलीं कोरोना पॉजिटिव