सीएम बघेल ने मंत्रियों को फिजूल खर्च रोकने के दिए निर्देश, कृषि मंत्री चौबे ने कही ये बात…

सीएम बघेल ने मंत्रियों को फिजूल खर्च रोकने के दिए निर्देश, कृषि मंत्री चौबे ने कही ये बात...

सीएम बघेल ने मंत्रियों को फिजूल खर्च रोकने के दिए निर्देश, कृषि मंत्री चौबे ने कही ये बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: May 6, 2020 10:56 am IST

रायपुर: लॉक डाउन के दौरान आवक कम होने पर छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी विभागों के सरकारी खर्च में कटौती करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को राजस्व बढ़ाने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को फिजूलखर्च रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंत्रियों और विभागों के अधिकारियों को फिजूल खर्ज पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है।

Read More: भारत में आने वाली है 10 लाख से भी कम कीमत की इलेक्ट्रिक कार, जाने इसकी खूबियां

बता दें कि पूरे देश में कोरोना संकट के चलते 22 मार्च से लॉक डाउन कर दिया गया है। इस दौरान सरकार ने सभी शासकीय कार्यालयों को भी बंद करने का निर्देश दिया था। वहीं, जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं पर भी प्रतिबंध था। लॉक डाउन के चलते सरकार को भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा। अब हालात को देखते हुए सरकार ने फिजूल खर्च पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है।

Read More: प्रदेश के 8 जिलों से 10 पुलिस निरीक्षकों के तबादले, डीजीपी ने जारी की सूची…देखिए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"