सीएम बघेल ने असम में झोंकी पूरी ताकत, अंतिम चरण के मतदान के लिए तीन जनसभाओं को किया संबोधित

Ads

सीएम बघेल ने असम में झोंकी पूरी ताकत, अंतिम चरण के मतदान के लिए तीन जनसभाओं को किया संबोधित

  •  
  • Publish Date - April 2, 2021 / 02:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

असम: असम में अंतिम चरण के मतदान के लिए, कांग्रेस अधिकतम सीटों पर जीत हासिल करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। असम चुनाव का तीसरा चरण 6 अप्रैल को 12 जिलों और 40 निर्वाचन क्षेत्रों में होगा। अंतिम चरण के मतदान के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी ताबड़तोड़ रैलियों और जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि आपका एक वोट असम में CAA लागू नहीं होने देगा।

Read More: किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर हमला, पुलिस का पिस्टल छीनने की कोशिश, पत्थर मारकर तोड़े गाड़ी के शीशे

मिली जानकारी के अनुसार सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार को 3 आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने गोलपारा, कायाकुचि, गोलागछ में सभा ली और जनता से कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील की। 

Read More: कोविड 19 : मुर्दों को नहीं मिल रही श्मशान घाट में जगह, मुक्तिधामों में लगा लाशों का ढेर

जनसभाओं को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि आपका एक वोट CAA लागू नहीं होने देगा। यह चुनाव असम की अस्मिता बचाने का है। छत्तीसगढ़ में हमने वादा पूरा किया, असम में 5 गारंटी पूरा करेंगे। कांग्रेस जो कहती है वह करती है। पहले और दूसरे चरण में बीजेपी हार गई है।

Read More: raipur containment zone: रायपुर में 5 और कोविड सेंटर खुलेंगे, कई इलाकों में कंटेनमेंट जोन घोषित