सीएम भूपेश का मोदी पर तंज, कहा- अब असली फकीर बनने के लिए भी तैयार हो ही जाएं, देखिए ट्वीट

सीएम भूपेश का मोदी पर तंज, कहा- अब असली फकीर बनने के लिए भी तैयार हो ही जाएं, देखिए ट्वीट

सीएम भूपेश का मोदी पर तंज, कहा- अब असली फकीर बनने के लिए भी तैयार हो ही जाएं, देखिए ट्वीट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: March 20, 2019 12:19 pm IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘स्वघोषित ‘चाय वाला’ बनने, ‘पकौड़े’ तलने और तलवाने एवं तथाकथित ‘चौकीदारी’ करने के बाद अब “असली वाला फकीर” बनने के लिए भी वे तैयार हो ही जाएं’। बता दें कि इससे पहले भी बघेल पीएम मोदी पर तंज कसते रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सड़क किनारे युवक की मौत, कुछ ही दूरी पर नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी 

अपने पिछले ट्वीट में भी उन्होंने मोदी पर तंज किया था। तब उन्होंने कहा था कि भाई साहब यह चौकीदार बड़ा हाई-फाई है। बड़े बंगले में रहता है, बड़ी गाड़ियों में घूमता है,महंगे सूट पहनता है, काजू-बादाम खाता है और सिर्फ बड़े-बड़े लोगों के काले घन की ही चौकीदारी करता है। सच में ये वाला चौकीदार काम पर रखने लायक नहीं है। बहुत महंगा पड़ गया देश को।


लेखक के बारे में