झारखंड रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- भारत के नक्शे से धीरे-धीरे गायब हो रही भाजपा

झारखंड रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- भारत के नक्शे से धीरे-धीरे गायब हो रही भाजपा

झारखंड रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- भारत के नक्शे से धीरे-धीरे गायब हो रही भाजपा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: December 29, 2019 6:12 am IST

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल रविवार को झारखंड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने झारखंड रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। मीडिया से बात करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जो बीजेपी देश के नक्शे में छाई हुई थी, आज वो टुकड़े-टुकड़े हो गई है।

Read More: प्याज के दाम में लगी आग, ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर हथियार बंद बदमाशों ने लूट ली 102 बोरी प्याज

इस दौरान उन्होंने मेयर चुनाव को लेकर कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद से सभी के दिलों की धड़कन बढ़ गई है। सब जानना चाहते हैं कि मेयर,सभापति कौन होगा? कांग्रेस सभी निगमों में जीतने की कोशिश करेगी।

Read More: 8 जनवरी तक जारी रहेगा ठंड का कहर, छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के कई राज्यों में रेड अलर्ट

उन्होंने आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान नेता प्रतिपक्ष द्वारा लगाए गंभीर आरोपों पर कहा कि ये कोई राजनीतिक मंच नहीं है। यहां इस प्रकार का बयान नहीं दिया जाना चाहिए। धान खरीदी को लेकर जो बातें रखी गई हैं वह केवल बीजेपी की है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ही ज्ञापन सौंपी है। धान खरीदी को लेकर बिचौलिए और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कड़ाई बरती जा रही है।

Read More: केशकाल घाट पर कांग्रेस MLA के रिश्तेदार की गाड़ी पलटी, दर्दनाक हादसे को देखकर भी नहीं रुके सांसद मोहन मंडावी

गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में आज दोपहर दो बजे मोरहाबादी मैदान में शपथ लेंगे। सोरेन ने इस आयोजन को नए झारखंड के युग का ‘संकल्प दिवस’ बताया है। समारोह के दौरान सोरेन को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। जबकि इस खास मौके पर देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे।

Read More: महापौर के अभिनंदन समारोह के दौरान मची भगदड़, समर्थकों ने एक युवक पर जमकर बरसाए लात घूंसे


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"