सीएम भूपेश बघेल ने ICMR के डायरेक्टर से की चर्चा, कोविड-19 नियंत्रण के उपायों पर हुआ मंथन
सीएम भूपेश बघेल ने ICMR के डायरेक्टर से की चर्चा, कोविड-19 नियंत्रण के उपायों पर हुआ मंथन
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने कोविड-19 के नियंत्रण के संबंध में आईसीएमआर के डायरेक्टर से चर्चा की है।
ये भी पढ़ें- ‘मधुशाला’ का पोलैंड में किया गया पाठ, ट्वीट कर भावुक हुए अमिताभ
सीएम भूपेश बघेल ने प्रोफेसर भार्गव से कोविड-19 के नियंत्रण के संबंध में फोन पर की चर्चा की है।
ये भी पढ़ें- प्रदेश में आज 736 नए कोरोना मरीज आए सामने, 11 लोगों की मौत, यहां देखिए अपने जिले के
जानकारी के मुताबिक कोविड-19 के उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में हुई विस्तृत चर्चा हुई है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, प्रदेश में रोजाना नए मरीजों का रिकॉर्ड बन रहा है। शुक्रवार को भी प्रदेश के अलग—अलग जिलों से 426 नए मामले सामने आए हैें। वहीं, अकेले राजधानी रायपुर से 200 से अधिक संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इन हालातों को देखते हुए कल ही सीएम भूपेश बघेल ने एम्स रायपुर के डायरेक्टर नितिन एम नागरकर से फोन पर चर्चा की थी।
इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना मरीजों के उपचार के लिए प्लाज्मा थैरेपी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं और आगे की उपचार को लेकर चर्चा की थी। मुख्यमंत्री बघेल ने भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति, उनके उपचार के लिए उपलब्ध मेडिकल स्टॉफ, बैड सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली थी।

Facebook


