स्टडी सर्किल के छात्रों से रूबरू हुए सीएम भूपेश बघेल , प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए दी शुभकामनाएं

स्टडी सर्किल के छात्रों से रूबरू हुए सीएम भूपेश बघेल , प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए दी शुभकामनाएं

स्टडी सर्किल के छात्रों से रूबरू हुए सीएम भूपेश बघेल , प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए दी शुभकामनाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: February 1, 2021 2:18 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने एक दिवसीय सुकमा जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय स्थित विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र में संचालित स्टडी सर्किल में पीएससी, यूपीएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से चर्चा की। उन्होंने युवाओं से जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सुकमा में अब शिक्षा गुणवत्ता और भी बेहतर हो चली है। कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान और कक्षा 12वीं में छठवां स्थान लाकर प्रदेश भर में जिले का नाम रोशन कर जिले के छात्रों ने इस बात का प्रमाण दिया है। अब प्रशासनिक पदों पर भी सुकमा जिले के युवा झंडे गाड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

Read More: आम बजट पर प्रतिक्रिया! कमलनाथ ने कहा फिर वही झूठा वादा, पूर्व वित्त मंत्री भनोत बोले मिडिल क्लास का नहीं रखा ध्यान

गौरतलब है कि सुकमा जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन माध्यम से निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने धुर नक्सल प्रभावित जिले के छात्रों को प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी करवाने हेतु जिला प्रशासन की इस अभिनव प्रयास की खूब सराहना की और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने शुभकामनाएं दी।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया लोकार्पण, विद्यार्थियों और शिक्षकों से की चर्चा

इस अवसर पर राजस्व मंत्री और सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार,जिला पंचायत के अध्यक्ष हरीश कवासी, नक्सल ऑपरेशन के अतिरिक्त महानिरीक्षक अशोक जुनेजा, कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Read More: स्पीकर चरणदास महंत ने पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल निधन पर जताया शोक, परिजनों के लिए व्यक्त की संवेदना

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"