सीएम भूपेश बघेल ने विजयी जोन अध्यक्षों से की मुलाकात, जीत की बधाई के साथ दी विकास कार्य करने की सलाह

सीएम भूपेश बघेल ने विजयी जोन अध्यक्षों से की मुलाकात, जीत की बधाई के साथ दी विकास कार्य करने की सलाह

सीएम भूपेश बघेल ने विजयी जोन अध्यक्षों से की मुलाकात, जीत की बधाई के साथ दी विकास कार्य करने की सलाह
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: June 11, 2020 5:30 pm IST

रायपुर: नगर निगम के जोन अध्यक्ष के चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों से सीएम भूपेश बघेल और महापौर एजाज ढेबर ने मुलाकात की। सीएम भूपेश बघेल ने सभी विजयी जोन अध्यक्षों को जीत की बधाई, साथ ही विकास कार्य करने की सलाह दी।

Read More: ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी माता माधवी राजे सिंधिया ने जीती कोरोना से जंग, जल्द होंगे डिस्चार्ज

बता दें कि रायपुर नगर निगम में जोन- 2 से कांग्रेस के बंटी होरा निर्विरोध चुने ज़ोन अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। जोन- 3 में अमितेश भारद्वाज की जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी, लेकिन जोन 3 में क्रास वोटिंग के चलते भाजपा के प्रमोद साहू अध्यक्ष बन गए है। वहीं जोन- 5 में कांग्रेस के मन्नू विजेता यादव ने चुनाव जीत लिया है।

Read More: बिलासपुर में 5 और नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, जानिए आज प्रदेश में कितने नए मरीज आए सामने

नगर निगम के जोन अध्यक्षों के चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 8 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इनमें जोन-2 से बंटी होरा, जोन-3 से अमितेश भारद्वाज, जोन-5 से मन्नु विजेता यादव, जोन-6 से निशा देवेंद्र यादव, जोन-7 से मनिराम साहू, जोन-8 घनश्याम छत्री, जोन-9 प्रमोद मिश्रा और जोन-10 आकाशदीप शर्मा का नाम शामिल है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 47 नए मरीज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"