रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर सीएम बघेल ने जताया शोक, कहा- खामोश हो गई सामाजिक समरसता की दमदार आवाज

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर सीएम बघेल ने जताया शोक, कहा- खामोश हो गई सामाजिक समरसता की दमदार आवाज

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर सीएम बघेल ने जताया शोक, कहा- खामोश हो गई सामाजिक समरसता की दमदार आवाज
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: September 13, 2020 10:05 am IST

रायपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन की खबर से देशभर के सियासी गलियारों में शोक की लहर है। रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर पीएम मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजडी चीफ लालू प्रसाद यादव सहित कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने भी शोक व्यक्त करते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि रघुवंश प्रसाद के निधन से देश में सामाजिक समरसता की एक दमदार आवाज खामोश हो गई है।

Read More: कंगना विवाद पर बोले उद्धव ठाकरे, मेरी चुप्पी का मतलब मेरी कमजोरी नहीं, सही समय आने पर बोलूंगा

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि रघुवंश प्रसादजी के निधन से देश में सामाजिक समरसता की एक दमदार आवाज खामोश हो गई है। उन्होंने मनरेगा को लागू करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और वंचितों के अधिकार के लिए अंतिम समय तक आवाज बुलंद की। विनम्र श्रद्धांजलि!

Read More: नाबालिग से रेप मामले में बीजेपी ने बोला कांग्रेस नेता पर हमला, धर्म बदलकर प्रेम जाल में फंसाने का लगाया आरोप

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को दिल्‍ली एम्स में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। आइसीयू से ही तीन दिन पहले उन्‍होंने राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से इस्‍तीफा देने काे अपना पत्र जारी किया था। आज देर शाम तक उनका शव बिहार ले जाया जाएगा और कल अंतिम संस्कार होगा।

Read More: मुंबई को बदनाम करने वाली कंगना को भाजपा का समर्थन दुर्भाग्यपूर्ण: संजय राउत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"