सीएम भूपेश बघेल बोले- जोगी जैसों के कारण 15 साल सत्ता से बाहर रही कांग्रेस, मरवाही हमारा गढ़, हर हाल में जीतेगी

सीएम भूपेश बघेल बोले- जोगी जैसों के कारण 15 साल सत्ता से बाहर रही कांग्रेस, मरवाही हमारा गढ़, हर हाल में जीतेगी

सीएम भूपेश बघेल बोले- जोगी जैसों के कारण 15 साल सत्ता से बाहर रही कांग्रेस, मरवाही हमारा गढ़, हर हाल में जीतेगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: July 5, 2020 1:39 pm IST

बिलासपुर: सीएम भूपेश बघेल निजी दौरे में अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। यहां छत्तीसगढ़ भवन में मीडिया से चर्चा में सीएम बघेल ने बीजेपी और जोगी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि मरवाही कांग्रेस का गढ़ है, जोगी जैसों के कारण कांग्रेस 15 साल सत्ता से बाहर थी। मरवाही का चुनाव महत्व्पूर्ण चुनाव है लिहाज़ा कांग्रेस वहां से हर हाल में जीतेगी।

Read More: सोमवार और मंगलवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, सुबह 10 बजे तक ही खुलेंगे डेयरी और मेडिकल

इसके आगे सीएम ने कहा कि हम पहले ही मितव्ययिता से काम कर रहे हैं। संसदीय सचिव, निगम मंडल की जिम्मेदारी के साथ और बेहतर काम करेंगे। बीजेपी इसे सफेद हाथी बता रही है, उनके समय मे कौन सा हाथी था? इसलिए उनको बोलने का अधिकार नही है। यूपी में आठ जवान पुलिस के मारे गए, जबकि हमारे यहां एटीएम की घटना घटी। दस घंटे में अपराधियों को पकड़ लिया गया, बीजेपी आरोप लगाने से पहले अपना शासन काल याद करे। चीन में सैनिक कैसे मरे, पीएम को इसको बताना चाहिए। राहुल गांधी लगातार पूछ रहे हैं, जब चीन में कुछ नहीं हुआ तो प्रधानमंत्री मंत्री को लद्दाख जाने की जरूरत क्यों पड़ी?

Read More: इस शहर के निर्दलीय पार्षद की कोरोना से मौत, मची अफरातफरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"