सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- वन विभाग के अधिकारी नहीं हैं जंगल के मालिक…

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- वन विभाग के अधिकारी नहीं हैं जंगल के मालिक...

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- वन विभाग के अधिकारी नहीं हैं जंगल के मालिक…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: January 3, 2020 8:14 am IST

रायपुर: प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए वन विभाग के अधिकारियों पर निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने कहा है कि वन विभाग के अधिकारी मालिक नहीं हैं। मालिक जंगलों में रहने वाले लोग हैं। अब हमारी सरकार अवसर दे रही है। जंगल में रहने वाले लोगों के आय स्त्रोत को हम बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा है कि हम वनाधिकार पर लगातार काम कर रहे हैं, हमनें हजारों एकड़ का पट्टा बांटा है। लेकिन कुछ लोग कोर्ट में चुनौती देते हैं। इससे सरकार के काम में बाधा आती है। कानूनी अड़चन से भी विकास में रुकावटें आती हैं।

Read More: CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर सियासी दांव, नेताजी ने किया प्रदर्शनकारियों को पेंशन देने का ऐलान

इस दौरान उन्होंने प्रदेश में संचालित एनजीओ पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि एनजीओ शासन का सहयोग नहीं कर रही है। जंगलों में नियम-कानून से छेड़खानी किए बगैर भी आय प्राप्त किया जा सकता है। यहां कई तरह की खेती कर आय प्राप्त किया जा सकता है। वन विभाग के अधिकारी मालिक नहीं हैं। मालिक जंगलों में रहने वाले लोग हैं। अब हमारी सरकार अवसर दे रही है। जंगल में रहने वाले लोगों के आय स्त्रोत को हम बढ़ाएंगे।

Read More: बड़ी लापरवाही, जिंदा नवजात को भेज दिया पोस्टमार्टम के लिए, मचा हड़कंप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"