सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- नया रायपुर में लगेगी छत्तीसगढ़ के महापुरुषों की प्रतिमा, स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई जाएगी जीवनी

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- नया रायपुर में लगेगी छत्तीसगढ़ के महापुरुषों की प्रतिमा, स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई जाएगी जीवनी

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- नया रायपुर में लगेगी छत्तीसगढ़ के महापुरुषों की प्रतिमा, स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई जाएगी जीवनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: February 2, 2020 9:15 am IST

दुर्ग: पूर्व केंद्रीय मंत्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि नया रायपुर में छत्तीसगढ़ के महापुरूषों की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया है कि महापुरूषों की जीवनी स्कूल और कॉलेज के पाठयक्रम में शामिल किया जाएगा। इससे पहले भूपेश बघेल ने आज चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर भिलाई 3 के बाजार चौक में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Read More: हारे हुए जनपद प्रत्याशी पर प्राणघातक हमला, जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी के समर्थकों ने आधी रात घर में घुसकर की मारपीट

बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र चंद्राकर ने अपने प्रखर व्यक्तित्व और निर्भीक पत्रकारिता से देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभालते हुए देश और प्रदेश की सेवा की।

Read More: कांग्रेस ने जताई भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या की आशंका, महिला नेत्री ने दी थी धमकी, वायरल हुआ था ऑडियो

च्रंद्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्राकर की मूल्य आधारित निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता, मातृभूमि के लिए सेवा भावना, उनके अमूल्य विचार नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Read More: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिली हार से हताश पूर्व महिला जनपद अध्यक्ष ने की खुदकुशी की कोशिश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"