2 फरवरी को दुर्ग और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

2 फरवरी को दुर्ग और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

2 फरवरी को दुर्ग और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: January 31, 2021 3:02 pm IST

रायपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 फरवरी को दुर्ग और बेमेतरा जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बघेल पूर्वान्ह 11 बजे अपने भिलाई-3 स्थित निवास से कार द्वारा रवाना होकर 11.05 बजे बाजार चौक (चन्दूलाल चन्द्राकर व्यावसायिक परिसर) भिलाई-3 पहुंचेंगे और वहां आयोजित स्वर्गीय चन्दूलाल चन्द्राकर के पुण्य तिथि के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read More: मां-बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने डॉ आनंद रॉय और दीपक को लिया हिरासत में, फरार संदेही अजय की तलाश जारी

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.45 बजे भिलाई-3 पुलिस स्टेशन हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर 1 बजे सीसीएम मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल कचान्दुर, जिला दुर्ग पहुंचेंगे और स्वर्गीय चन्दूलाल चन्द्राकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read More: Oops मोमेंट की शिकार हुई उर्वशी रौतेला, वीडियो शूट करने के दौरान खिसका स्ट्रीप, वायरल हुआ वीडियो

मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे कचान्दुर से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर 3 बजे बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ स्थित ग्राम नगधा पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम परसदा आएंगे और गिधवा-परसदा जलाशय में नौका विहार कर पक्षी दर्शन करेंगे। बघेल 3.30 बजे ग्राम नगधा में आयोजित ’गिधवा-परसदा पक्षी महोत्सव 2021’ में शामिल होने के बाद शाम 5.05 बजे हेलीकाप्टर द्वारा भिलाई-3 पहुंचेंगे।

Read More: 7 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी 6 हजार रुपए से अधिक की गिरावट, जानिए आज का भाव

 

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"