मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर को देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, जानें उनके हर मिनट का कार्यक्रम

Ads

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर को देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, जानें उनके हर मिनट का कार्यक्रम

  •  
  • Publish Date - December 4, 2020 / 01:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से दो दिन के जशपुर दौरे पर रहेंगे। जहां प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के साथ वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 4 दिसंबर को रायगढ़ से 11.00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 11.45 बजे पुलिस लाईन हेलीपैड जशपुर आएंगे और दोपहर 11.50 बजे से 1.55 बजे तक अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करेंगे, रणजीता स्टेडियम में लोकार्पण शिलान्यास करेंगे और आमसभा में शामिल होंगे।

Read More News: मुठभेड़ में ढेर हुआ तीन लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी, 5 पुलिसकर्मी भी हुए घायल

इसके बाद मुख्यमंत्री पुरातत्व संग्रहालय का निरीक्षण और गढ़कलेवा जंगल बाजार का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात 1.55 बजे गढ़कलेवा जंगल बाजार से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2.10 बजे बालाछापर में नवनिर्मित सरना एथिनिक रिसॉर्ट में आगमन कर समाज प्रमुख और संगठन प्रमुखों से चर्चा करेंगे। फिर रात्रि विश्राम करेंगे।

Read More News:   शराब के नशे में दूल्हे के दोस्तों ने कर दी ऐसी हरकत, दुल्हन ने तोड़ दी शादी, दूसरे दिन अन्य युवक के साथ लिए 7 फेरे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी 5 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे से 12.55 बजे तक सरना एथिनिक रिसॉर्ट में चाय बगान में पौध रोपण करेंगे, ग्राम गम्हरिया में धान खरीदी और गोठान का निरीक्षण करेंगे। 12.55 बजे ग्राम गम्हरिया से प्रस्थान कर दोपहर 1.15 बजे सोगडा आश्रम जाएंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे पुलिस लाईन हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

Read More News:  सीएम भूपेश बघेल बोले- ‘न्याय योजना’ से किसानों की अर्थव्यवस्था में हुआ सुधार, केंद्र सरकार भी इस योजना को करे लागू