कल नागपुर प्रवास पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, कृषि सुधार बिल पर आयोजित प्रेसवार्ता में होंगे शामिल

कल नागपुर प्रवास पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, कृषि सुधार बिल पर आयोजित प्रेसवार्ता में होंगे शामिल

कल नागपुर प्रवास पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, कृषि सुधार बिल पर आयोजित प्रेसवार्ता में होंगे शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: September 23, 2020 5:19 pm IST

रायपुर: कोरोना संक्रमण के बीच सीएम भूपेश बघेल गुरुवार को नागपुर प्रवास पर रहेंगे। सीएम बघेल सुबह 11 बजे रायपुर से रवाना होंगे। बताया जा रहा है ​कि सीएम भूपेश बघेल नागपुर प्रवास के दौरान कृषि सुधार बिल पर आयोजित प्रेसवार्ता में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देशभर के बड़े कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम बघेल दोपहर 3.30 बजे रायपुर लौटेंगे।

Read More: कोरोना वैक्सीन के नाम पर अवैध वसूली करने वाला आरोपी हुआ संक्रमित, पत्नी पहुंची जेल

बता दें कि किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की वेब बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान कांग्रेस ने विरोध के लिए रणनीति तैयार की है जिसके अनुसार कांग्रेसी घर-घर जाकर कानून के खिलाफ हस्ताक्षर कैंपेन चलाएंगे। 26 सितंबर को सोशल मीडिया में स्पीक फार फार्मर कैंपेन चलाया जाएगा और 29 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे। 10 अक्टूबर को रायपुर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने की ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ कार्यक्रम की समीक्षा, सफलता पर जताई प्रसन्नता


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"