मोहन मरकाम को PCC चीफ बनाए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई

मोहन मरकाम को PCC चीफ बनाए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई

मोहन मरकाम को PCC चीफ बनाए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: June 28, 2019 10:29 am IST

रायपुर: प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को पीसीसी चीफ बनाए जाने की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। 5 साल तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने में मेरे साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े रहे सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

Read More: अमरजीत सिंह भगत होंगे भूपेश कैबिनेट के 12वें मंत्री, जल्द होगा ऐलान

बता दें कि कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को छत्तीसगढ़ का नया पीसीसी चीफ बनाया गया है। इससे पहले सीएम भूपेश बघेल पीसीसी चीफ के पद पर थे।

Read More: संस्कारधानी में भी निगम कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, आकाश विजयवर्गीय को विधानसभा से निलंबित करने की मांग

जानिए कौन हैं मोहन मरकाम
कोडागांव से विधायक मोहन मरकाम सरल सहज हैं और पार्टी के सभी सीनियर नेताओं से उनके अच्छे संबंध हैं। मोहन मरकाम 2013 और 2019 लगातार दो बार के विधायक हैं, उन्होने लता उसेंडी को हराया है। सदन में उनकी सक्रियता चर्चाओं में रहती है। मोहन मरकाम दो महीने शिक्षाकर्मी रहे तो लंबे अरसे तक एलआईसी के विकास अधिकारी भी। पचास वर्षीय यह नेता संगठन में कई जवाबदेही संभाल चुका है, ब्लाक अध्यक्ष से लेकर मौजुदा समय में एआईसीसी का हिस्सा मोहन मरकाम हैं।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"