Silver Price Today 22 July 2026: अचानक आसमान छूने लगे दाम! एक ही झटके में 5,000 रुपये बढ़े दाम, सस्ते ज्वेलरी खरीदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी!

Silver Price Today 22 July 2026: घरेलू और वैश्विक बाजारों में 22 जुलाई को चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी बढ़ोतरी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में ही चांदी के भाव में 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है और कीमतें 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

Silver Price Today 22 July 2026: अचानक आसमान छूने लगे दाम! एक ही झटके में 5,000 रुपये बढ़े दाम, सस्ते ज्वेलरी खरीदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी!

(Silver Price Today 22 July 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: July 22, 2026 / 11:28 am IST
Published Date: July 22, 2026 11:27 am IST
HIGHLIGHTS
  • चांदी के भाव में ₹5,000 की जोरदार तेजी
  • 1 किलो चांदी ₹2.40 लाख के पार
  • वैश्विक मांग बढ़ने से मिला सपोर्ट

नई दिल्ली: Silver Price Today 22 July 2026: आज 22 जुलाई को घरेलू और अंतराष्ट्रीय बाजारों में चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में जोरदार तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में चांदी के भाव में 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और कीमतें 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। वैश्विक बाजार में भी चांदी मांग मजबूत रहने से भारतीय बाजार को लगातार सपोर्ट मिल रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बना रहा। लेकिन बाजार में तेजी की वजह से ज्वेलरी खरीदारों की चिंता को बढ़ा दी है।

देश के प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Prices in Major Cities)

चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में शहरों के हिसाब से थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, चंडीगढ़, अहमदाबाद, बेंगलुरू और रायपुर में 1 किलो चांदी का भाव 2,40,000 रुपये है। वहीं चेन्नई और हैदराबाद में चांदी सबसे महंगी है जहां इसका भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। 10 ग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) ज्यादातर शहरों में 2,400 रुपये और 100 ग्राम की कीमत 24,000 रुपये है। चेन्नई और हैदराबाद में 10 ग्राम चांदी 2,450 रुपये और 100 ग्राम 24,500 रुपये के भाव पर बिक रही है।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹ 2,400 ₹ 24,000 ₹ 2,40,000
कोलकाता ₹ 2,400 ₹ 24,000 ₹ 2,40,000
मुंबई ₹ 2,400 ₹ 24,000 ₹ 2,40,000
चेन्नई ₹ 2,450 ₹ 24,500 ₹ 2,45,000
लखनऊ ₹ 2,400 ₹ 24,000 ₹ 2,40,000
चंडीगढ़ ₹ 2,400 ₹ 24,000 ₹ 2,40,000
अहमदाबाद ₹ 2,400 ₹ 24,000 ₹ 2,40,000
बैंगलोर ₹ 2,400 ₹ 24,000 ₹ 2,40,000
हैदराबाद ₹ 2,450 ₹ 24,500 ₹ 2,45,000
रायपुर ₹ 2,400 ₹ 24,000 ₹ 2,40,000

चांदी की कीमत बढ़ने की वजह (Reasons Ror the Rise in Silver Prices)

चांदी की तेजी के पीछे कई वैश्विक कारण बताए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की मांग बढ़ी है और इसकी कीमत करीब 59.32 डॉलर प्रति औंस के स्तर के आसपास बनी हुई है। इसके अलावा वैश्विक तनाव और महंगाई को लेकर बढ़ी चिंता ने भी कीमती धातुओं को मजबूती दी है। निवेशक मिडिल ईस्ट की स्थिति और अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक पर नजर बनाए हुए हैं।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में चांदी की कीमतें रुपये में

दिनांक 10 ग्राम चांदी 100 ग्राम चांदी 1 किग्रा चांदी बदलाव
22 जुलाई 2026 ₹ 2,400 ₹ 24,000 ₹ 2,40,000 ₹ 5,000
21 जुलाई 2026 ₹ 2,350 ₹ 23,500 ₹ 2,35,000 0
20 जुलाई 2026 ₹ 2,350 ₹ 23,500 ₹ 2,35,000 ₹ 5,000
19 जुलाई 2026 ₹ 2,300 ₹ 23,000 ₹ 2,30,000 0
18 जुलाई 2026 ₹ 2,300 ₹ 23,000 ₹ 2,30,000 ₹ -4,900
17 जुलाई 2026 ₹ 2,349 ₹ 23,490 ₹ 2,34,900 ₹ -100
16 जुलाई 2026 ₹ 2,350 ₹ 23,500 ₹ 2,35,000 0
15 जुलाई 2026 ₹ 2,350 ₹ 23,500 ₹ 2,35,000 0
14 जुलाई 2026 ₹ 2,350 ₹ 23,500 ₹ 2,35,000 0
13 जुलाई 2026 ₹ 2,350 ₹ 23,500 ₹ 2,35,000 0

खरीदारी से पहले भाव जरूर चेक करें (Check the Silver Prices)

चांदी में आई तेजी के बाद अगर आप ज्वेलरी खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो अपने शहर का ताजा रेट (Silver Price Today) जरूर चेक करें। बाजार में कीमतें अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, डॉलर की चाल और मांग के अनुसार तेजी से बदल सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।