CM भूपेश ने अमर शहीद गैंदसिंह के शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया, कहा- छत्तीसगढ़ के महान सपूत का बलिदान युगों तक याद किया जाएगा

Ads

CM भूपेश ने अमर शहीद गैंदसिंह के शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया, कहा- छत्तीसगढ़ के महान सपूत का बलिदान युगों तक याद किया जाएगा

  •  
  • Publish Date - January 20, 2021 / 03:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गैंदसिंह को उनके शहादत दिवस (20 जनवरी) पर नमन किया है।

ये भी पढ़ेंः प्रदेश में जल्द बनाई जाएगी नई शराब नीति, अमानक शराब को खत्म करने छो…

छत्तीसगढ़ के इस महान सपूत को 20 जनवरी सन् 1825 को परलकोट के महल के सामने फांसी दी गई थी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि शहीद गैंदसिंह ने अंग्रेजों के शोषण के विरूद्ध आवाज उठाई और बस्तर के आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
ये भी पढ़ेंः KBC के जरिए अमिताभ बच्चन की सिफारिश हो गई मंजूर ! शासन ने किया आरक्षक पत्नी का ट्रांसफर, अब साथ र…

बस्तर के अबूझमाड़ में क्रांति की मशाल जलाने वाले शहीद गैंदसिंह को उनकी पुण्यतिथि पर गर्व और सम्मान के साथ याद किया जाता है। ऐसे वीर सपूत को छत्तीसगढ़ और पूरा देश नमन करता है। उनका बलिदान युगों तक याद किया जाएगा।