रायपुर: लोकसभा चुनाव 2019 के चलते प्रदेश की सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। सभी सीटों के उम्मीदवारों के ऐलान होने के बाद से दोनों दलों के प्रत्याशी लगातार अपने चुनावी क्षेत्र का दौरा कर सभाएं कर रहे हैं। इसके साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज के 100 दिन पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों को साझा किए। इस दौरान उन्होेने कहा कि पूरे देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। बीजेपी जिस-जिस राज्य में जीती थी वहां हार सुनिश्चित है, नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में भी बीजेपी की करारी हार होगी। राहुल गांधी की न्यूनतम आय योजना गेम चेंजर साबित होगी।
Read More: वाहन चैकिंग के दौरान 88 लाख जब्त, टोल प्लाजा से बैंक ले लाई जा रही थी रकम
सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि राहुल गांधी ने रायपुर की सभा में मिनिमम इनकम गारंटी देने की बात कही थी, हमें खुशी है राहुल गांधी के इस ऐलान से देश के पांच करोड़ गरीबों को फायदा मिलेगा। कांग्रेस ने शिक्षा, सूचना और खाद्य का अधिकार पहले ही दिया है और अब लोगों को मिनिमम इनकम की गारंटी मिलेगी। कांग्रेस की सोच गरीबों का विकास करना है। राज्य की जनता ने कांग्रेस राहुल गांधी के वादों पर विश्वास कर हमें छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का मौका दिया है अब देश में सरकार बनाएंगे। इस बार लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में हमारी जीत होगी। हम किसी सीट को कमजोर नहीं मानते। सभी सीटों पर चुनौती है, लेकिन जीत कांग्रेस की ही होगी।
Read More: धरमलाल कौशिक का बड़ा बयान, कहा- कम समय में ही छत्तीसगढ़ के लोगों का सरकार से मोह भंग
इस दौरान भूपेश बघेल ने डॉ रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि छग के भाजपा नेताओं की दिल्ली में नहीं चलती। इसीलिए रमन सिंह अपने बेटे और प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी भी अपना टिकट नहीं बचा पाए। सत्ता में आते ही भाजपा प्रदेश के नेताओं को भूल जाती है, उनकी पूछ-परख नहीं होती। बीजेपी के पास इस लोकसभा चुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब मंदिर, गाय और सर्जिकल स्ट्राइक मुद्दे को सामने रखकर भावनात्मक रूप से जनता को अपने पक्ष में ला रहे हैं। उन्होेने मंगलवार दोपहर रायपुर में हुए गोलीकांड में मृत व्यापारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ऐसी घटना दोबारा न हो इसलिए निर्देश जारी करने की भी बात कही।