“मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान” का एक वर्ष पूर्ण, CM भूपेश बघेल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को दिया धन्यवाद

Ads

"मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान" का एक वर्ष पूर्ण, CM भूपेश बघेल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को दिया धन्यवाद

  •  
  • Publish Date - October 5, 2020 / 04:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

रायपुर। प्रदेश में आज “मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान” का एक वर्ष पूरा हो गया है। अभियान का सफलता पूर्व एक वर्ष होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को धन्यवाद दिया है।

Read More News: #IBC24AgainstDrugs: कांग्रेस प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने कहा- ड्रग्स मामले में जल्द जारी करें नाम, क्या आरोपियों के भागने के बाद कार्रवाई करेंगे?

सीएम ने ट्वीट कर उनके कामों की तारीफ की है। सीएम भूपेश ने जानकारी दी कि “मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान” का एक वर्ष पूर्ण कुपोषित बच्चों की संख्या में 13.79% की कमी आई। 1 वर्ष में 67 हजार से अधिक बच्चे कुपोषण मुक्त। इस सफलता के लिये आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बताते हुए संतोष हो रहा है कि गत वर्ष बापू की जयंती के अवसर पर शुरू हुए “मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान” का एक वर्ष पूरा हो गया है। इस अभियान के सकारात्मक परिणामों को आप सभी के साथ साझा कर रहा हूँ।

आगे कहा कि योजना के प्रारंभ होने के समय कुल कुपोषित बच्चों की संख्या 4 लाख 92 हजार थी, एक वर्ष में 67 हजार से अधिक बच्चे कुपोषण मुक्त हो चुके हैं।इस प्रकार कुपोषित बच्चों की संख्या में 13.79% की कमी आई है। हमने प्रदेश में कुपोषण की समस्या को चुनौती के रूप में लिया है और आज “कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ” की संकल्पना साकार हो रही है।

Read More News: डु प्लेसिस और वाटसन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत सुपरकिंग्स की एकतरफा जीत, पंजाब को हराया 10 विकेट से

आज साड़ी वितरण कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

सुपोषण अभियान की सफलता के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज साड़ी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण किया जाएगा। CM निवास में शाम 5 बजे VC के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

Read More News: उम्मीदवारों के नाम पर बीजेपी में मंथन, सीएम शिवराज ने पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह सहित इन नेताओं से की चर्चा