रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।
ये भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा- सार्वजनिक संपत्ति को नुक…
मुख्यमंत्री ने सोमवार को जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि सूर्य को अन्न धन का दाता और समस्त ऊर्जा का आधार माना गया है। भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते है।
ये भी पढ़ें- ATM से निकाले 100 रुपए निकला 500 का नोट, देखते ही देखते लोगों ने नि…
सीएम ने कहा मकर संक्रांति का यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। सीएम बघेल ने कहा है कि यह पर्व देश, प्रदेश सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए।