Sonam Wangchuk Hunger Strike End: 26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, आखिर किन शर्तों पर बनी बात? स्वास्थ्य मंत्री ने जूस पिलाकर खत्म कराया भूख हड़ताल

Ads

Sonam Wangchuk Hunger Strike End: 26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, आखिर किन शर्तों पर बनी बात? स्वास्थ्य मंत्री ने जूस पिलाकर खत्म कराया भूख हड़ताल

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 07:02 AM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 07:24 AM IST

Sonam Wangchuk Hunger Strike End: 26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, आखिर किन शर्तों पर बनी बात? स्वास्थ्य मंत्री ने जूस पिलाकर खत्म कराया भूख हड़ताल

HIGHLIGHTS
  • 26 दिनों बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मेदांता अस्पताल में जूस पिलाकर तुड़वाया फास्ट
  • 65 सांसदों के आग्रह और लंबी बातचीत के बाद लिया अनशन समाप्त करने का फैसला

Sonam Wangchuk Hunger Strike End: नीट पेपर लीक मामले में आखिरकार सोनम वांगचुक ने 26 वें दिन अपना अनशन (Hunger strike) तोड़ दिया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्तपाल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। अनशन समाप्त करने के बाद वांगचुक ने बताया कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे अनशन खत्म करने का आग्रह किया था।

सोनम वांगचुक ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि- अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह तथा लेह-लद्दाख की शीर्ष संस्था के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिनों बाद अपना अनशन तोड़ा। इससे पहले, अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया था। यह कदम कई शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया। मैं जल्द ही एक अलग वीडियो में इन शर्तों के बारे में विस्तार से बताऊंगा। इस बीच, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप बहुत सतर्क रहें और कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने दें।

 

प्रधानमंत्री ने दी प्रतिक्रिया

सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा मैं सोनम जी से आग्रह करता हूँ की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें।

 

मेदांता अस्पताल किया गया था शिफ्ट

Sonam Wangchuk Hunger Strike End आपको बता दें कि 28 जून को नीट पेपर लीक मामले को लेकर सोनम वांगचुक ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। वे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे, तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया था।

ये भी पढ़ें

सोनम वांगचुक ने अपना अनशन कब खत्म किया?

सोनम वांगचुक ने 26 दिनों की भूख हड़ताल के बाद अपना अनशन समाप्त किया।

सोनम वांगचुक का अनशन किसने तुड़वाया?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मेदांता अस्पताल में उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

सोनम वांगचुक ने अनशन क्यों समाप्त किया?

उन्होंने बताया कि 65 सांसदों के आग्रह, लंबी बातचीत और संभावित हिंसा को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया।

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल क्यों ले जाया गया था?

भूख हड़ताल के दौरान तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्हें सफदरजंग अस्पताल और बाद में मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया था।

क्या सोनम वांगचुक अपनी शर्तों का खुलासा करेंगे?

हाँ, उन्होंने कहा है कि अनशन समाप्त करने से जुड़ी सभी शर्तों की जानकारी वह जल्द ही एक अलग वीडियो के जरिए साझा करेंगे।