महाकाल की नगरी में CM शिवराज, कपड़ा उद्योग का किया भूमिपूजन
महाकाल की नगरी में CM शिवराज, कपड़ा उद्योग का किया भूमिपूजन
उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर, उज्जैन और दिल्ली दौरे पर रहेंगे। सीएम शिवराज तय कार्यक्रम के अनुसार CM सुबह 11.30 बजे उज्जैन पहुंचे। यहां CM देवास रोड पर कपड़ा उद्योग का भूमिपूजन किया। मौके पर सांसद अनिल फिरोजिया, मंत्री मोहन यादव मौजूद रहे।
Read More News: चोर ने चोरी किया नर्स का मोबाइल, स्टॉफ ब्वॉय के साथ मिले कई अश्लील वीडियो, फैमिली ग्रुप में कर दिया वायरल
जाएंगे दिल्ली
उज्जैन के बाद CM शिवराज सिंह चौहान दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। आज केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र खटीक और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से CM शिवराज मुलाकात करेंगे। कल यानी सोमवार को CM शिवराज दिल्ली से भोपाल वापस लौटेंगे।
Read More News: OBC-ST-SC…जात साधे…सब साधै! कांग्रेस-बीजेपी के बीच चल रही जाति की सियासत का क्या असर होता है?
छतरपुर हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तरपुर हादसे पर गहरा दुख जताया है। बता दें कि छतरपुर में करंट लगने से एक साथ 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजावर में भर्ती कराया गया है। घटना महुआ झाला गांव की है।
Read More News: सियासी दंगल में फिर दांव पर दलित! क्या 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़ में हावी रहने वाला है जातिवाद?

Facebook


