सीएम शिवराज सिंह ने पीएम नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मांगे 3646.41 करोड़ रुपए

सीएम शिवराज सिंह ने पीएम नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मांगे 3646.41 करोड़ रुपए

सीएम शिवराज सिंह ने पीएम नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मांगे 3646.41 करोड़ रुपए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: September 29, 2020 4:52 pm IST

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके निवास 7 लोक कल्याण मार्ग, पहुंचकर मुलाकात की। लगभग आधे घंटे चली मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी दी तथा कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में अतिवर्षा के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान के बारे में भी जानकारी दी। चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी से इस आपदा से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 3646.41 करोड़ रुपये की सहायता राशि शीघ्र प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस सहायता से अति वर्षा और कीट-व्याधि से किसानों को हुए नुकसान की पूर्ति हो सकेगी और किसान आगामी रबी फसलों की तैयारी कर सकेंगे।

Read More: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

कोविड व्यय राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से करने की अनुमति का आग्रह
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी से कोविड-19 के प्रबंधन के लिए 291.15 करोड़ रुपये के व्यय को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के लिए आरक्षित 485.40 करोड़ रुपये की राशि से करने की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया। साथ ही इस मद में शेष बची राशि 193.09 करोड़ रुपये को भी कोविड प्रबंधन पर व्यय करने की अनुमति दिये जाने की मांग की।

Read More: सीएम बघेल 2 अक्टूबर को करेंगे महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन, दुर्ग को मिलेगा 253 करोड़ रुपए की सौगात

कृषि बिलों एवं गरीब कल्याण सप्ताह की जानकारी दी
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री को हाल ही में संसद द्वारा पारित कृषि बिलों के संबंध में राज्य सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की विवरण पुस्तिका भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में गरीब कल्याण सप्ताह के मध्य आयोजित किये गये विभिन्न कार्यक्रमों- अन्न उत्सव, पोषण उत्सव, किसान उत्सव, वनाधिकार उत्सव, आजीविका उत्सव, साख उत्सव, सम्बल उत्सव, प्रतिभा उत्सव के बारे में विस्तार से बताया। चौहान ने मोदी को प्रदेश में चलायी जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी पात्र हितग्राही किसान परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार की ओर से दो किश्तों में 04 हजार रुपये की राशि, 02 हजार रुपये प्रति किश्त, सीधे उनके खातों में प्रदान की जा रही है।

Read More: मेडिकल बुलेटिन : प्रदेश में आज 39 मरीजों की मौत, 1877 नए मरीज आए सामने, 2433 मरीज डिस्चार्ज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"