राजधानी सहित इन जिलों कंप्लीट लॉक डाउन का निर्देश, इन इलाकों में कर्फ्यू लगाने का भी आदेश
राजधानी सहित इन जिलों कंप्लीट लॉक डाउन का निर्देश, इन इलाकों में कर्फ्यू लगाने का भी आदेश
भोपाल: मध्यप्रदेशम में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालात को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर, भोपाल, उज्जैन, खरगोन सहित कोरोना संक्रमित वाले जिलों को कंप्लीट लॉक डाउन करने का आदेश दिया है।
वहीं, धार जिले के मनावर, कुक्षी, पीथमपुर इलाके में कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया गया है। बताया गया कि यह फैसला सीएम शिवराज सिंह ने धार जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद लिया है।
बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह ने स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए उपाय भी करने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1485 हो गई है, वहीं मरने वालों की संख्या 70 के पार है।

Facebook


