कॉलेज की प्राचार्य ने NSUI कार्यकर्ताओं को दी धमकी, कहा- कोई माई का लाल मुझे नहीं रोक सकता, सीएम से कर दो शिकायत

कॉलेज की प्राचार्य ने NSUI कार्यकर्ताओं को दी धमकी, कहा- कोई माई का लाल मुझे नहीं रोक सकता, सीएम से कर दो शिकायत

कॉलेज की प्राचार्य ने NSUI कार्यकर्ताओं को दी धमकी, कहा- कोई माई का लाल मुझे नहीं रोक सकता, सीएम से कर दो शिकायत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: September 23, 2019 5:17 pm IST

विदिशा: गंजबासोदा में एसजीएस कॉलेज की प्राचार्य रेखा बरेठिया का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में प्राचार्य एनएसयूआई के नेताओं को धमकाते हुए नजर आ रहीं हैं। वायरल वीडियो में रेखा बरेठिया ने कहा है कि कौन माई का लाल है जो मेरा अप डाउन करना रोक सके। इस दौरान उन्होंने खुद की शिकायत सीएम से जाकर करने की भी धमकी दी है।

Read More: हुक्के का कश लगाते हुक्का बार में युवतियों के साथ बैठे थे युवक, अचानक आ धमकी पुलिस की टीम

आपको बता दें कि एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष गंजबासौदा सचिन दांगी अपने अन्य छात्र नेताओं के साथ प्राचार्य से बीना से गंजबासौदा अप डाउन करने की रोक करने के लिए गए थे जिस पर प्राचार्य रेखा बरेठिया भड़क उठी उन्होंने इन स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी से रेस्टीकेट करने की भी धमकी दी है। साथ ही लड़कियों से छेड़छाड़ करने की बात की। इस बात को लेकर छात्र नेताओं ने टी आई गंजबासौदा को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें प्राचार्य एससी एसटी एक्ट सहित 300 क्षेत्र का मामला दर्ज कराने की बात कही गई है।

Read More: खाली था बेड फिर भी मरीज को सुला दिया जमीन पर, अचानक निरीक्षण करने आ धमके कलेक्टर, फिर…

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/oJusEBUUmDE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"