कटघोरा से 8 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने दिखाई सख्ती, सभी दुकाने बंद करने का आदेश जारी

कटघोरा से 8 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने दिखाई सख्ती, सभी दुकाने बंद करने का आदेश जारी

कटघोरा से 8 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने दिखाई सख्ती, सभी दुकाने बंद करने का आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: April 9, 2020 6:03 pm IST

कोरबा: जिेल के कटघोरा इलाके से 24 घंटे के भीतर 8 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद कोरबा को छत्तीसगढ़ का हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। वहीं, प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी जरूरी सेवाओं के समय ​परिवर्तन कर दिया है। वहीं, कटघोरा में जिला कलेक्टर ने सभी दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। जरूरत पड़ने पर कटघोरा नगर पालिका में प्रशासन घर-घर राशन व दवाइयां पहुंचाएगा। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने नगर पालिका दीपका, नगर पंचायत छुरीकला और पाली में जरूरी सेवाओं की दुकानों के खुलने के समय में बदलाव किया है।

Read More: लॉकडाउन के कारण फंसे राशनकार्डधारियों को बड़ी राहत, अपने निकटतम दुकान से ले सकेंगे राशन, राज्य सरकार के खाद्य विभाग ने जारी किए आदेश

जारी आदेश के अनुसार फल-सब्जी सहित डेली-नीड्स की दुकानें अब सुबह दस से 12 बजे तक ही खुली रहेंगी। वहीं, मिल्क पार्लर सुबह 6.30 से 8.30 तक ही खुले रखने की अनुमति दी गई है। इस संबंध में कलेक्टर किरण कौशल ने सभी अधिकारियेां को आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले सभी जरूरी सेवाओं की दुकानों को 10 से 04 बजे तक खुले रखने की अनुमति थी।

Read More: स्वास्थ्य विभाग का फरमान, कहा- बिना मास्क पहने घर से बाहर निकले तो होगी कार्रवाई

गौरतलब है कि कटघोरा में आज एक महिला सहित 7 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जबकि बुधवार देर रात भी एक मरीज कटघोरा से ही पाया गया था। इसके बाद से छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक कुल 18 संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जिनमें से 9 लोगों को रिकवर कर लिया गया है।

Read More: पिता के अंतिम संस्कार में वीडियो कॉल के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया से जुड़े मृतक डॉक्टर के बेटे, कोरोन से हुई थी मौत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"