कलेक्टर ने वापस लिया आदेश, मास्क की जगह गमछा और रुमाल के इस्तेमाल को मंजूरी
कलेक्टर ने वापस लिया आदेश, मास्क की जगह गमछा और रुमाल के इस्तेमाल को मंजूरी
इंदौर । इंदौर जिले में मास्क की जगह गमछा और रुमाल के इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। इससे पहले जिले में मास्क की जगह गमछे और रुमाल के उपयोग पर कलेक्टर ने पाबंदी लगा थी, शुक्रवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने अपना ही आदेश वापस लेते हुए कहा कि इंदौर में गमछा और रुमाल को डबल लेयर में मास्क के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- विमानों के लिए मुसीबत बनी टिड्डियां, लैंडिंग और टेक ऑफ में आ रही दिक्कत, विमानन
इससे पहले जारी कलेक्टर ने अपने निर्देश में कहा गया था कि इंदौर में घर के बाहर निकलने पर सर्जिकल मास्क पहनना अनिवार्य होगा, रुमाल या गमछे आदि का मॉस्क के रूप में उपयोग करना प्रतिबंधित रहेगा, इसको मॉस्क की श्रेणी में नहीं लिया जाएगा। नियम उल्लंघन करने पर जुर्माना देना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में अब तक 7645 कोरोना मरीजों की पुष्टि, जानिए आज भोपाल और
कलेक्टर के इस आदेश के बाद सांसद शंकर लालवानी भी मास्क के तौर पर गमछा या रुमाल के उपयोग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो गमछे के प्रयोग को सही करार दे रहें है। कलेक्टर ने इसे प्रतिबंधित किया है। किसकी बात मानी जाए। यानी हर किसी को हर दिन मास्क खरीदना और डिस्पोज करना होगा।

Facebook


