जिला प्रशासन ने किया 9 अप्रैल तक कंप्लीट लॉक डाउन का फैसला, सभी बैंक, PDS की दुकानें भी रहेगी बंद

जिला प्रशासन ने किया 9 अप्रैल तक कंप्लीट लॉक डाउन का फैसला, सभी बैंक, PDS की दुकानें भी रहेगी बंद

जिला प्रशासन ने किया 9 अप्रैल तक कंप्लीट लॉक डाउन का फैसला, सभी बैंक, PDS की दुकानें भी रहेगी बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: April 7, 2020 4:33 pm IST

ग्वालियर: कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे प्रसार को लेकर ग्वालियर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने 9 अप्रैल तक पूरा कंप्लीट लॉक डाउन करने का फैसला लिया है। जारी निर्देश के अनुसार सभी बैंक, पीडीएस की दुकानें भी इस दौरान बंद रहेंगे। वहीं, प्रशासन ने किराना और सब्जी के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई है। बता दें कि शहर में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

Read More; पूर्व सीएम रमन ने एम्स के निदेशक को पत्र लिखकर डॉक्टर्स एवं समस्त स्टाफ के काम को सराहा, कोरोना संक्रमित 10 में 9 मरीज हो चुके हैं ठीक

गौरतलब है कि आज बुंदेलखंड इलाका ग्वालियर और मुरैना से 5 और नए मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि यहां मुरैना में 1 और ग्वालियर में 4 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन सभी मरीजों को सुपर स्पेशलिस्टी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि गजराराजा मेडिकल कॉलेज में 90 संदिग्धों का टेस्ट कराया गया था, जिसमें 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Read More: जबलपुर में एक और कोरोना संक्रमित मरीज ने जीती महामारी से जंग, डिस्चार्ज होकर पहुंचा घर

ज्ञात हो कि इससे पहले जबलपुर प्रशासन ने कलेक्टर भरत यादव ने बीते ​दिनों आदेश जारी करते हुए कहा था कि जिले में 9 अप्रैल तक सभी सब्जी मंडी और फल मंडी बंद रहेगी। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया था कि 3 दिनों तक दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं राशन दुकानों के लिए भी कहा है कि ये दुकाने सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुलेंगी।

Read More: एकता कभी एक-एक उंगली में पहनती थीं दो-दो अंगूठियां, 17 साल बाद हटा दिए सारे रिंग्स.. ये है वजह


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"