राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू का बयान- डॉ रमन सिंह मेरे लिए कोई चुनौती नहीं

राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू का बयान- डॉ रमन सिंह मेरे लिए कोई चुनौती नहीं

राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू का बयान- डॉ रमन सिंह मेरे लिए कोई चुनौती नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: March 23, 2019 8:17 am IST

डोंगरगढ़। राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए गए भोलाराम साहू ने कहा है कि डॉ रमन सिंह मेरे लिए कोई चुनौती नहीं हैं। जैसे विधानसभा चुनाव में जनता ने बीजेपी को हराया था, उसी तरह लोकसभा में भी हराएंगे। उन्होंने कहा कि हम 11 लोकसभा की सीट जीतेंगे।

बता दें कि शुक्रवार आधी रात कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद भोलाराम साहू ने शनिवार सुबह सबसे पहले मां बमलेश्वरी माता के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचे। इसके बाद उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बताया  गया कि वे इसके बाद दोपहर तक राजनांदगांव पहुंचेंगे और स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर चुनावी रणनीति तैयार करेंगे।

यह भी पढ़ें : जेट एयरवेज ने 13 रूटों पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें की रद्द, यात्रियों में नाराजगी 

गौरतलब है कि भोलाराम साहू को कांग्रेस ने राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं बीजेपी से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को राजनांदगांव लोकसभा सीट से सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि रमन सिंह यह कह चुके हैं कि पैनल में उनका नाम नहीं भेजा गया है, लेकिन पार्टी जिम्मेदारी देगी तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

 


लेखक के बारे में