कोरोना को लेकर कांग्रेस कार्यकारिणी की वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक, CM भूपेश बघेल, पीएल पुनिया सहित मंत्री हुए शामिल
कोरोना को लेकर कांग्रेस कार्यकारिणी की वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक, CM भूपेश बघेल, पीएल पुनिया सहित मंत्री हुए शामिल
रायपुर। कोरोना के रोकथाम के लिए प्रदेश में किए जा रहे कामों को लेकर आज कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन में चल रही है। राजीव भवन में यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो रही है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए हैं।
Read More News: बस लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार, इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस ने शुरु की एड
बैठक में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री कवासी लखमा ,डॉ प्रेमसाय सिंह डॉ चंदन यादव, रुचिरा चतुर्वेदी भी कांफ्रेंसिंग से जुड़े हुए हैं। सभी से प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया कोरोना को रोकने को लेकर किए जा रहे कामों को लेकर जानकारी ले रहे हैं।
Read More News: 9 अप्रैल तक बंद रहेंगी सब्जी मंडी, सुबह 6 से 11 बजे तक राश
बता दें कि आज राजीव भवन में बैठकों का दौर चलेगा। कोरोना को लेकर दो और बैठकें होंगी। सभी बैठकें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। बैठक में प्रदेश के सांसद, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों से भी पीएल पुनिया जुड़ेंगे।
Read More News: हर संकट को हर लेते हैं बजरंगबली, पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाई

Facebook


