कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक पहुंचे सागर, निकाय चुनाव की तैयारियों और टिकट वितरण के लिए कर रहे रायशुमारी
कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक पहुंचे सागर, निकाय चुनाव की तैयारियों और टिकट वितरण के लिए कर रहे रायशुमारी
सागर। तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक सागर पहुंचे। उनके साथ सागर प्रभारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी पहुंचे।
Read More News: इंस्टाग्राम भारत में कर रही है ‘इंस्टाग्राम लाइट’ का परीक्षण.. जानिए क्या है ये
यहां निकाय चुनाव की तैयारियों और टिकट वितरण के लिए रायशुमारी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार दमोह, पन्नाऔर छतरपुर से भी कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पहुंचे हुए हैं।
Read More News: किसान आंदोलन के बीच संत बाबा राम सिंह ने गोली मारकर की खुदकुशी, राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताई
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए हाल ही में आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हुई हैं। वहीं अब चुनाव को नजदीक आते देख कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। नेताओं, कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करने के बाद मुकुल वासनिक मीडिया का बैठक की जानकारी देंगे।
Read More News: लव-सेक्स और धोखा, नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया, फिर संबंध बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 7 लाख

Facebook


