कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा- बीजेपी के बेरोजगार मंत्रियों को मिला रोजगार
कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा- बीजेपी के बेरोजगार मंत्रियों को मिला रोजगार
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि आखिरकार बेरोज़गार मंत्रियों को रोज़गार मिल गया।
Read More News: राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर गहराया संकट, बैठक से पहले विधायकों को व्हिप जारी
इसके साथ ही बीजेपी पर हमला बोलते हुए केके मिश्रा ने आगे लिखा कि यह विशेषाधिकार यदि CM का है,तो विलंब क्यों हुआ?, कमलनाथ ने भू-माफियाओं की कमर तोड़ी थी, शिवराज ने सिंधिया समर्थक मंत्री को राजस्व विभाग सौंपकर, भू-माफियाओं को “पापाचार” करने का सुअवसर दिया।
Read More News: सिंधिया ने जताई सचिन पायलट से सियासी सहानभूति, मध्यप्रदेश की राह पर राजस्थान की
बताते चले कि लंबे सियासी बवाल के बाद आखिरकार शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। रविवार को सीएम शिवराज सिंह ने इसकी घोषणा की थी। कांग्रेस सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रही इमरती देवी को इस बार भी महिला एवं बाल विकास ही दिया गया है।
Read More News: प्रदेश की राजधानी सहित तीन शहरों में मिले 287 कोरोना मरीज, 24 घंटों में 14 की मौत

Facebook


