आत्मदाह की चेतावनी देने वाले कांग्रेस नेता ने लिया यू-टर्न, मंत्री बाला बच्चन बोले- जल्द होगा बड़ा बदलाव

आत्मदाह की चेतावनी देने वाले कांग्रेस नेता ने लिया यू-टर्न, मंत्री बाला बच्चन बोले- जल्द होगा बड़ा बदलाव

आत्मदाह की चेतावनी देने वाले कांग्रेस नेता ने लिया यू-टर्न, मंत्री बाला बच्चन बोले- जल्द होगा बड़ा बदलाव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: November 14, 2019 8:59 am IST

इंदौर। देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। इस मौके पर गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने और पुलिस की कार्रवाई की व्यथित होकर भूख-हड़ताल और आत्मदाह की चेतावनी देने वाले कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह ने आज यू-टर्न ले लिया है। गृह मंत्री बाला बच्चन की समझाइश के बाद नेता ने अपनी भूख हड़ताल और आत्मदाह का फैसला वापस लिया। वहीं, मंत्री ने कहा है कि शहर की कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए जल्द ही बड़ा बदलाव किया जाएगा।

Read More  News:शासन की पहरेदारी में बिकेगी प्याज, कलेक्टर ने तय किए रेट, एक व्यक्त…

दरअसल यादव ने सोमवार को गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के विरोध में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया था। इस दौरान शहर में धारा-144 लगी हुई थी। पुलिस पंढरीनाथ ने आठ कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने एसपी अवधेश गोस्वामी,सीएसपी बीके तिवारी,टीआई पंढरीनाथ कमलेश शर्मा की शिकायत मंत्री बाला बच्चन से की थी।

Read More News: राहुल गांधी को फटकार, ‘चौकीदार चोर’ वाले बयान पर माफी मंजूर

यादव ने भाजपा मानसिकता वाले पुलिस अफसर करारा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें दर्ज़ करने का आरोप भी लगाया था। वहीं यादव को मंत्री ने आश्वासन दिया की पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी उचित कारवाई होगी।

Read more News:रेलवे ट्रैक से हटाया गया क्रेन, ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू, लेकि…

मंत्री बच्चन ने कहा कि सरकार अपने हर एक कार्यकर्ता के साथ है। मंत्री ने गांधी परिवार कि सुरक्षा को लेकर भाजपा की केन्द्र सरकार का तुगलगी निर्णय बताया। कांग्रेस नेता के मुताबित जल्द ही पुलिस पर गाज गिरेगी और इंदौर का प्रशासन सुधरेगा। बता दें कि आत्मदाह करने की घोषणा करने वाले यादव कई बार अफसरों की नहीं सुनने की शिकायत आला कमान से कर चुके हैं।


लेखक के बारे में