लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, 2 अप्रैल तक हो सकता है प्रत्याशियों का ऐलान
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, 2 अप्रैल तक हो सकता है प्रत्याशियों का ऐलान
भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ का लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन का आज दूसरा दिन है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस मध्य प्रदेश में अपने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया मंगलवार तक पूरी कर लेगी। आज कांग्रेस पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी और दो अप्रैल को केंद्रीय चुनाव समिति के पास प्रदेश के लोकसभा प्रत्याशियों के नाम पहुंच जाएंगे।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस प्रत्याशी आज दाखिल करेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री होंगे शामिल
मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल को जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, उन सीटों सहित छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव व लोकसभा के कुछ अन्य सीटों के प्रत्याशियों का एलान दो अप्रैल को किए जाने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने अभी 9 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है। जिनमें एक टीकमगढ़ अनुसूचित जाति और तीन रतलाम, शहडोल व बैतूल अनुसूचित जनजाति सीटों के प्रत्याशी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण के मतदान के लिए राजनीतिक दलों के अभियान
वहीं 20 सीटों पर दिल्ली में आज स्क्रीनिंग कमेटी में चर्चा होगी, जिनमें छिंदवाड़ा, गुना, राजगढ़, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित भिंड, देवास और उज्जैन अनुसूचित जाति व मंडला, खरगोन और धार अनुसूचित जनजाति सीटें भी शामिल हैं।

Facebook


