खुशखबरीः प्रदेश में इस तारीख तक आएगी कोरोना की 2-डीजी दवा, सरकार ने 50 हजार यूनिट के दिए ऑर्डर

खुशखबरीः प्रदेश में इस तारीख तक आएगी कोरोना की 2-डीजी दवा, सरकार ने 50 हजार यूनिट के दिए ऑर्डर

खुशखबरीः प्रदेश में इस तारीख तक आएगी कोरोना की 2-डीजी दवा, सरकार ने 50 हजार यूनिट के दिए ऑर्डर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: June 2, 2021 5:15 am IST

भोपाल। कोरोना के इलाज में कारगर मानी जा रही DRDO की दवा 2-डीजी की पहली खेप मध्यप्रदेश को जल्द मिलने वाली है। राज्य सरकार ने दवा उत्पादन करने वाली निजी फार्मा कंपनी को 50 हजार यूनिट के ऑर्डर दिए हैं। अगले सप्ताह तक पहली खेप पहुंचेगी।

Read More News: छत्तीसगढ़ में 200 के पास पहुंचा ब्लैक के मरीजों का आंकड़ा, तेजी से बढ़ रही संख्या

जानकारी के अनुसार 7 से 10 जून के बीच 10 हजार यूनिट की पहली खेप पहुंचेगी। इसके साथ ही केंद्र ने ट्रंप को लग चुकी मोनो क्लोनल एंटीबॉडी कॉकलेट के 500 डोज भी भेजे है। ये दोनों दवाएं जल्द ही प्रदेश आ जाएगी। जिससे कोविड के मरीजों के इलाज में आसानी होगी।

Read More News: सियासी अखाड़े में शराब…लोगों के लिए राशन ज्यादा जरूरी है या फिर शराब?

2 डीजी दवा को इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (आईएनएमएएस) ने हैदराबाद के डॉक्टर रेड्डी लेबोरेटरी के साथ मिलकर तैयार किया है। पाउडर के रूप में उपलब्ध इस दवा को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह रोगियों में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने और संक्रमितों की जान बचाने में बेहद कारगर साबित हो सकती है।

Read More News: मौत के आंकड़े और सवाल…छत्तीसगढ़ में छिपाए जा रहे मौत के आंकड़े?


लेखक के बारे में