वैक्सीनेशन के बाद भी कलेक्टर हुए कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

वैक्सीनेशन के बाद भी कलेक्टर हुए कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

वैक्सीनेशन के बाद भी कलेक्टर हुए कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: March 11, 2021 11:52 am IST

जांजगीर चांपा: कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रदेश के कई नेताओं ने सवाल खड़े किए थे। वहीं, दूसरी ओर कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने का भी मामला सामने आने लगा है। ये बात कहीं और नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में ही देखने मिला है। जी हां वैक्सीनेशन के कुछ दिन बाद ही प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि प्रदेश का यह पहला ऐसा मामला नहीं है, बीते दिनों महासमुंद जिले में भी एक पुलिस अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट टीकाकरण के पॉजिटिव आई थी।

Read More: ‘गोधन न्याय योजना’ के नाम पर हो रहा पब्लिसिटी, सही लोगों को नहीं मिल रहा फायदा: बृजमोहन अग्रवाल

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा कलेक्टर यशवंत कुमार ने 8 फरवरी को कोरोना का वैक्सीन का पहला डोज लिया था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी। उन्होंने टीकाकरण करवाते हुए फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं, आज उन्होंने एक और ट्वीट करके खुद को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

Read More: 7th Pay Commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली है बड़ी रकम, केंद्रीय मंत्री अनुराग ने किया ऐलान

गौरतलब है कि बीते दिनों महासमुंद से भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक पुलिस अधिकारी भी टीकाकरण के बाद कोरोना की जद में आ गए थे। कोरोना संक्रमित होने से 8 दिन पहले ही उन्होंने वैक्सीन लगवाया था। टीका लगवाने के पांच दिन बाद अधिकारी की तबीयत बिगड़ गई। जब अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जांच करवाई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Read More: 2022 तक गतिविधियों के महामारी से पहले के स्तर पर नहीं लौटेंगी अधिकांश अर्थव्यवस्थाएं: मूडीज

 

 

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"