प्रदेश की राजधानी में फिर बढ़ने लगा कोरोना का संक्रमण, अब मास्क नहीं पहना तो रहना होगा अस्थाई जेल में, भारी जुर्माना वसूलने के भी निर्देश
प्रदेश की राजधानी में फिर बढ़ने लगा कोरोना का संक्रमण, अब मास्क नहीं पहना तो रहना होगा अस्थाई जेल में, भारी जुर्माना वसूलने के भी निर्देश
भोपाल। ठंड की शुरुआत होते ही कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी भोपाल में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों में भारी इजाफा हुआ है।
ये भी पढ़ें:- लॉकडाउन पर मुख्यमंत्री आज ले सकते हैं बड़ा फैसला, अन्य विषयों को
शुक्रवार को भोपाल में 350 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना के खिलाफ लापरवाही बरतने वालों पर पुलिस ने सख्ती बरतने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें:- भयानक सड़क हादसे में 14 बरातियों की मौत, मृतकों में बच्चे भी शामिल, मुख्यमंत्री ने किया
राजधानी में पुलिस ने मास्क चैकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस प्रशासन के निर्देशानुसार आने वाले 30 दिनों तक बिना मास्क घूमने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बिना मास्क घूमने वालों को 10 घंटे तक अस्थाई जेल में भी रहना पड़ सकता है ।

Facebook


