छत्तीसगढ़ में 29 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज 306 नए मामले आए सामने, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 2800 पार

छत्तीसगढ़ में 29 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज 306 नए मामले आए सामने, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 2800 पार

छत्तीसगढ़ में 29 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज 306 नए मामले आए सामने, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 2800 पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: July 28, 2020 5:52 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में 29 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि आज ही प्रदेश में 277 मामलों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आज मिले कुल मरीजों की संख्या 306 हो गई है। वहीं, आज 267 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और 1 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्द्रकुमार भनोत हुए कोरोना संक्रमित, प्रदेश में आज कुल 628 नए मामले आए सामने

आज मिले कुल 306 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 8286 हो गई है। इनमें से 5439 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2801 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 46 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Read More: नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया स्थगित, कलेक्टर ने कहा कोरोना गाईडलाईन का पालन करवाना होगा मुश्किल

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 158
राजनांदगांव- 20
दुर्ग- 20
बिलासपुर- 18
बस्तर- 18
नारायणपुर- 11
रायगढ़- 8
बलौदाबाजार- 8
सरगुजा- 6
गरियाबंद- 6
कवर्धा- 5
कोरबा- 4
मुंगेली- 4
बलरामपुर- 3
जशपुर- 3
दंतेवाड़ा- 3
कांकेर- 2
जांजगीर- 1
महासमुंद- 3
कोरिया- 3
सूरजपुर- 2

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"