छत्तीसगढ़ में फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, आज कुल 576 नए मरीजों की पुष्टि, अकेले रायपुर में 246 मामले आए सामने

छत्तीसगढ़ में फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, आज कुल 576 नए मरीजों की पुष्टि, अकेले रायपुर में 246 मामले आए सामने

छत्तीसगढ़ में फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, आज कुल 576 नए मरीजों की पुष्टि, अकेले रायपुर में 246 मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: August 16, 2020 5:55 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज कोरोना मरीजों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। आज पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 576 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 189 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि आज 8 संक्रमितों की मौत हो गई है।

Read More: जियो यूजर्स के लिए कंपनी ला रही खास रिचार्ज ऑफर, फ्री में देख पाएंगे IPL 2020 की लाइव स्ट्रीमिंग

आज मिले कुल 576 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 15621 हो गई है। इनमें से 10235 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 5244 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 142 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Read More: खूब वायरल हो रहा क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर का डांस वीडियो, ऋतिक रोशन के गाने पर मचाया तहलका

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 246
दुर्ग- 98
राजनांदगांव- 51
बिलासपुर- 42
रायगढ़- 36
बालोद- 36
सरगुजा- 16
जशपुर- 11
महासमुंद- 8
कवर्धा- 7
दंतेवाड़ा- 5
सुकमा- 5
बलौदाबाजार- 3
कोरिया- 2
नारायणपुर- 2
बीजापुर- 2
बेमेतरा- 1
गरियाबंद- 1
कोरबा- 1
सूरजपुर- 1
कांकेर- 1
अन्य राज्य- 1

Image

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"