27 और 28 फरवरी को नहीं लगेगा कोरोना का टीका, केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश
27 और 28 फरवरी को नहीं लगेगा कोरोना का टीका, केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश
रायपुर। 27 और 28 फरवरी को कोरोना का टीका नहीं लगाया जाएगा। केंद्र सरकार ने कोविड पोर्टल अपडेट करने के चलते टीकाकरण रोकने राज्यों को निर्देश दिया। वहीं अगले चरण देश में एक मार्च से 50 साल के बुजुर्गों को टीका लगना शुरु हो जाएगा।
Read More News: छत्तीसगढ़ बजट 2021: अजय चंद्राकर ने सदन में उठाया शराब पर सेस का मुद्दा, पूछा- 155 करोड़ में से विभाग को कितनी
केंद्र सरकार ने 45 साल के गंभीर बीमार लोगों को भी इसमें शामिल किया है। सभी प्रक्रिया के लिए केंद्र ने कोविन एप को अपडेट कर इसे कोविन-2 नाम दिया है। इसका लिंक आरोग्य सेतु एप में भी उपलब्ध होगा।
Read More News: छत्तीसगढ़ के बरचा के जंगल में दिखा टाइगर, लोगों ने बनाया वीडियो
इसमें मिले कोड से टीके के बाद प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जा सकेगा। वहीं अब सुविधानुसार पंजीयन के बाद नागरिक किसी भी राज्य में टीका लगवा सकेंगे। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने 30 लाख बुजुर्गों और लगभग 5 लाख गंभीर बीमारी वाले मरीजों को चिंहान्कित किया है।
Read More News: छत्तीसगढ़ बजट 2021: सदन में गूंजा किसानों की आत्महत्या का मामला, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दिया ये जवाब
पंजीयन और टीकाकरण की जिम्मेदारी मितानिन और ANM को दी गई है। छत्तीसगढ़ में 3 हजार केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा निजी अस्पतालों को भी टीकाकरण की परमीशन दी गई है। केंद्र ने राज्यों को 27-28 फरवरी को टीकाकरण कार्यक्रम के संचालन पर रोक लगा दी है। इन दो दिनों में कोविन एप को अपडेट किया जाएगा।
Read More News: आर्थिक सर्वेक्षण पर तकरार! रमन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, तो कोरोना काल को देखते हुए एक्सपर्ट बता रहे बेहतर

Facebook


